Tuesday 3 April 2012

राजस्थान की समय रेखा

  •     ५००० ई. पू.: कालीवंग सभ्यता
  •     ३५०० ई. पू. आहड़ सभ्यता
  •     १००० ई.पू.-६०० ई. पू. आर्य सभ्यता
  •     ३०० ई. पू. - ६०० ई. जनपद युग
  •     ३५० - ६०० गुप्त वंश का हस्तक्षेप
     - ६वीं शताब्दी व ७वीं शताब्दी हूणों के आक्रमण, हूणों व गुर्जरों द्वारा राज्यों की स्थापना - हर्षवर्धन का हस्तक्षेप
  •     ७२८ बाप्पा रावल द्वारा चितौड़ में मेवाड़ राज्य की स्थापना
  •     ९६७ कछवाहा वंश घोलाराय द्वारा आमेर राज्य की स्थापना
  •     १०१८ महमूद गजनवी द्वारा प्रतिहार राज्य पर आक्रमण तथा विजय
  •     १०३१ दिलवाड़ा में विंमल शाह द्वारा आदिनाथ मंदिर का निर्माण
  •     १११३ अजयराज द्वारा अजमेर (अजयमेरु) की स्थापना
  •     ११३७ कछवाहा वंश के दुलहराय द्वारा ढूँढ़ार राज्य की स्थापना
  •     ११५६ महारावल जैसलसिंह द्वारा जैसलमेर की स्थापना
  •     ११९१ मुहम्मद गोरी व पृथ्वीराज चौहान के मध्य तराइन का प्रथम युद्ध - मुहम्मद गोरी की पराजय
  •     ११९२ मुहम्मद गोरी व पृथ्वीराज चौहान के मध्य तराइन का द्वितीय युद्ध -- पृथ्वीराज की पराजय
  •     ११९५ मुहम्मद गौरी द्वारा बयाना पर आक्रमण
  •     १२१३ मेवाड़ के सिंहासन पर जैत्रसिहं का बैठना
  •     १२३० दिलवाड़ में तेजपाल व वस्तुपाल द्वारा नेमिनाथ मंदिर का निर्माण
  •     १२३४ रावल जैत्रसिंह द्वारा इल्तुतमिश पर विजय
  •     १२३७ रावल जैत्रसिंह द्वारा सुल्तान बलवन पर विजय
  •     १२४२ बूँदी राज्य की हाड़ा राज देशराज द्वारा स्थापना
  •     १२९० हम्मीर द्वारा जलालुद्दीन का आक्रमण विफल करना
  •     १३०१ हम्मीर द्वारा अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण को विफल करना, षड़यन्त्र द्वारा पराजित रणथम्मौर के किले पर ११ जुलाई को तुर्की का आधिकार स्थापित
  •     १३०२ रत्नसिंह गुहिलों के सिहासन पर आरुढ़
  •     १३०३ अलाउद्दीन खिलजी द्वारा राणा रत्नसिंह पराजित, पद्मिनी का जौहर, चितौड़ पर खिलजी का अधिकार, चितौड़ का नाम बदलकर खिज्राबाद
  •     १३०८ कान्हडदेव चौहान खिलजी से पराजित, जालौर का खिलजी पर अधिकार
  •     १३२६ राणा हमीर द्वारा चितौड़ पर पुन: अधिकार
  •     १४३३ कुम्भा मेवाड़ के सिंहासन पर आरुढ़
  •     १४४० महाराणा कुम्भा द्वारा चितौड़ में विजय स्तम्भ का निर्माण
  •     १४५६ महाराणा कुम्मा द्वारा मालवा के शासन महमूद खिलजी को परास्त करना, कुम्भा का शम्स खाँ को हराकर नागौर पर कब्जा
  •     १४५७ गुजरात व मालवा का मेवाड़ के विरुद्ध संयुक्त अभियान करना
  •     १४५९ राव जोधा द्वारा जोधपुर की स्थापना
  •     १४६५ राव बीका द्वारा बीकानेर राज्य की स्थापना
  •     १४८८ बीकानेर नगर का निर्माण पूर्ण
  •     १५०९ राणा संग्रामसिंह मेवाड़ के शासक बने
  •     १५१८ महाराणा जगमल सिंह द्वारा बाँसवाड़ राज्य की स्थापना
  •     १५२७ राणा संग्राम सिंह का बयाना पर अधिकार तथा बाबर के हाथों पराजय
  •     १५२८ राणा सांगा का निधन
  •     १५३२ राजा मालदेव द्वारा अपने पिता राव गंगा की हत्या पर मारवाड़ की सत्ता पर कब्जा
  •     १५३८ मालदेव का सिवाना व जालौर पर अधिपत्य
  •     १५४१ राजा मालदेव द्वारा हुमायू को निमंत्रण देना
  •     १५४२ राजा मालदेव का बीकानेर नरेश जैत्रसिंह को परास्त करना, जैत्रसिंह की मृत्यु, हुमायूँ का मारवाड़ सीमा मे प्रवेश
  •     १५४४ राजा मालदेव व शेरशह के मध्य जैतारण (सामेल) का युद्ध, मालदेव की पराजय
  •     १५४७ भारमल आमेर का शासक बना
  •     १५५९ राजा उदयसिंह द्वारा उदयपुर नगर की स्थापना
  •     १५६२ राजा मालदेव का निधन, मालदेव का तृतीय पुत्र राव चन्द्रसेन मारवाड़ के सिंहासन पर आरुढ
  •     १५६२ आमेर के राजा भारमल ने अपनी पुत्री का विवाह सांभर से सम्पन्न कराया
  •     १५६४ राव चन्द्रसेन की पराजय, जोधपुर मुगलों के अधीन
  •     १५६९ रणथम्भौर नरेश सुर्जन हाडा की राजा मानसिंह से सन्धि, हाड़ पराजित
  •     १५७२ राणा उदयसिंह की मृत्यु, महाराणा प्रताप का राज्याभिषेक
  •     १५७२ अकबर द्वारा रामसिंह को जोधपुर का शासक नियुक्त
  •     १५७३ राजा मानसिंह की महाराणा प्रताप से मुलाकात
  •     १५७४ बीकानेर नरेश कल्याणमल का निधन, रायसिंह का सिंहासनरुढ़ होना।
  •     १५७६ हल्दीघाटी का युद्ध, महाराणा प्रताप की सेना मुगल सेना से पराजित
  •     १५७८ मुगल सेना द्वारा कुम्भलगढ़ पर अधिकार, प्रताप का छप्पन की पहाड़ियों में प्रवेश। चावड़ को राजधानी बनाना
  •     १५८० अकबर के दरबार के नवरत्नों में एक अब्दुल रहीम खानखाना को अकबर द्वारा राजस्थान का सूबेदार नियुक्त करना।
  •     १५८९ आमेर के राजा भारमल की मृत्यु, मानसिंह को सिंहासन मिला
  •     १५९६ राजा किशन सिंह द्वारा किशनगढ़ (अजमेर) की नीवं
  •     १५९७ महाराणा प्रताप की चांवड में मृत्यु
  •     १६०५ सम्राट अकबर ने राजा मानसिंह को ७००० मनसव प्रदान किये।
  •     १६१४ राजा मानसिंह की दक्षिण भारत में मृत्यु
  •     १६१५ राणा अमरसिंह द्वारा मुगलों से सन्धि
  •     १६२१ राजा मिर्जा जयसिंह आमेर का शासक नियुक्त
  •     १६२५ माधोसिंह द्वारा कोटा राज्य की स्थापना
  •     १६६० राजा राजसिंह द्वारा राजसमन्द का निर्माण प्रारम्भ
  •     १६६७ जयसिंह की दक्षिण भारत में मृत्यु
  •     १६९१ राजा राजसिंह द्वारा नाथद्वारा मंदिर का निर्माण
  •     १७२७ सवाई जयसिंह द्वारा जयपुर नगर का स्थापना
  •     १७३३ जयपुर नरेश सवाई जयसिंह का मराठों से पराजित होना
  •     १७७१ कछवाहा वंश के राव प्रतापसिंह ने अलवा राज्य की नींव डाली
  •     १८१८ झाला वंशजों द्वारा झालावाड़ राज्य की स्थापना
  •     १८१८ मेवाड़ के राजपूतों द्वारा ईस्ट इंडिया कम्पनी से संधि
  •     १८३८ माधव सिंह द्वारा झालावाड़ की स्थापना
  •     १८५७ २८ मई को नसीरा बाद में सैनिक विद्रोह
  •     १८८७ राजकीय महाविद्यालय, अजमेर के छात्रों द्वारा कांग्रेस कमिटी का गठन
  •     १९०३ लार्ड कर्जन ने एडवर्ड - सप्तम के राज्यारोहण समारोह में उदयपुर के महाराणा फतेहसिंह को आमंत्रण और महाराणा द्वारा दिल्ली प्रस्थान
  •     १९१८ बिजोलिया किसान आन्दोलन
  •     १९२२ भील आन्दोलन प्रारम्भ
  •     १९३८ मेवाड़, अलवर, भरतपुर, प्रजामंडल गठित, सुभाषचन्द्र बोस की जोधपुर यात्रा
  •     १९४५ ३१ दिसम्बर को अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद के अन्तर्गत राजपूताना प्रान्तीय सभा का गठन
  •     १९४७ २७ जून को रियासती विभाग की स्थापना
  •     १९४७ शाहपुरा में गोकुल लाल असावा के नेतृत्व में लोकप्रिय सरकार बनी जो १९४८ में संयुक्त राजस्थान संघ में विलीन हो गई।

No comments:

Post a Comment